E Shram Card Download PDF: असंगठित श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करने के लिए भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई श्रम पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल पर पंजीकृत सभी श्रमिकों के लिए E Shram Card प्रदान किया जाता है। इस कार्ड के माध्यम से असंगठित श्रमिकों को कई प्रकार के लाभ प्रदाय है। ऐसे श्रमिक जिन्होंने ई श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण तो करा लिया है लेकिन वह ई श्रम कार्ड डाउनलोड करना भूल गए है तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है आप पोर्टल पर जाकर E Shram Card Download PDF में डाउनलोड कर सकते हैं। E Shram Card Download करने की प्रक्रिया की जानकारी हमने इस लेख में विस्तारपूर्वक साझा की है ताकि e shramik card download करते समय आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
E Shram Card Download PDF 2022
असंगठित श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए समय-समय पर भारत सरकार द्वारा कई प्रकार की सामाजिक सुरक्षा योजनायें एवं रोजगारपरक योजनाओं को संचालन किया जाता है। इन योजनाओं से अवगत न होने के कारण श्रमिक योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं। हालही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी ई श्रम कार्ड धारकों को 1000-1000 की दो किस्तों में 2000 रूपए का आर्थिक लाभ श्रमिक भरण पोषण भत्ता योजना के तहत प्रदान किया जा रहा है। भरण पोषण भत्ता सिर्फ उन्ही श्रमिकों को मिलेगा जिन्होंने E Shram Card Self Registration के लिए E Shram Card Online आवेदन कर दिया है। E Shram Card Download Kaise Kare यह जानने के लिए लेख पर अंत तक बने रहें।
E Shramik Card Download : Details
आर्टिकल | ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करें |
योजना | ई श्रम कार्ड योजना |
सम्बंधित विभाग | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
उद्देश्य | श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करना |
लाभार्थी | देश के असंगठित श्रमिक |
आर्थिक लाभ | 2000 रु भत्ता |
ई श्रम कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
E Shram Card Benefits In Hindi
ई श्रम कार्ड बनवाने से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते हैं:-
- ई श्रम कार्ड धारकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलती है।
- 2 लाख रूपए तक का सामाजिक सुरक्षा बीमा मिलता है।
- 1 लाख रूपए तक का दुर्घटना बीमा मिलता है।
- भविष्य में श्रमिकों को पेंशन योजना का लाभ मिलता है।
- श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलता है।
- गर्भावस्था में महिला श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता मिलता है।
Required Documents For E Shram Card Download
ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है:-
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
E Shram Card Download 2022: यदि आपने ई श्रम कार्ड बनवा लिया है, एवं आप ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड करना भूल गए है या आपका ई श्रम कार्ड कहीं खो गया है तो आप निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके स्वयं घर बैठे ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू किये गए ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Register on e-Shram” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको “Already Registered” मेनू में “Update / Download UAN Card” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अगले पेज में आपको UAN Number, Date Of Birth एवं Captcha Code दर्ज करके “Generate OTP” बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके ई श्रम कार्ड पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा।
- आप वह ओटीपी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने ई श्रमिक कार्ड खुल जाएगा।
- अब आप “Download UAN Card” पर क्लिक करके ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर लें।
- इस प्रकार आप ऊपरवर्णित प्रक्रिया का चरण दर चरण अनुसरण करके ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हो।