E Shram Card eKYC 2022 | ई श्रम कार्ड ईकेवाइसी कैसे करें?

Photo of author

By Admin

E Shram Card eKYC 2022: ई श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत भारत सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जैसे रेहड़ी पटरी वाले, कूड़ा बीनने वाले, रिक्शा चलाने वाले आदि को सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार योजनाओं का लाभ प्रदान करती है। असंगठित श्रमिकों की पहचान करने एवं श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं के पारदर्शी संचालन के लिए सभी असंगठित श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। नेशनल डेटाबेस तैयार करने के लिए भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई श्रम पोर्टल eshram.gov.in को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर पंजीकृत सभी श्रमिकों को ई श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा इस कार्ड को UAN Card भी कहा जाता है। इस कार्ड पर 12 अंकों का एक UAN Number होगा जिससे श्रमिक की पहचान की जायेगी।

E Shram Card eKYC 2022

ई श्रम कार्ड की मदद से श्रमिक भारत में कहीं से भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी ई श्रम कार्ड धारकों को 2000 रूपए का भरण पोषण भत्ता प्रदान किया जा रहा है। यह सहयोग राशि कई श्रमिकों को प्राप्त हो चुकी है। वहीँ ऐसे कई श्रमिक हैं जिन्हें भरण पोषण भत्ता प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में भत्ते की राशि प्राप्त करने के लिए उन सभी श्रमिकों को E Shram Card eKYC पूर्ण करानी होगी। ई श्रम कार्ड ईकेवाइसी पूर्ण होने के बाद योजना का पैसा श्रमिकों के खाते में जमा कर दिया जाएगा। E Shram Card eKYC Kaise Kare इसकी जानकारी हमने इस लेख में साझा की है। इसलिए ई श्रम कार्ड ईकेवाइसी पूर्ण करने के लिए आप लेख को पूरा जरुर पढ़ें।

PM Shram Card eKYC Kaise Kare

E Shram Card eKYC Kaise Kare : Details

आर्टिकल ई श्रम कार्ड ईकेवाइसी कैसे करें
योजना ई श्रम कार्ड योजना
सम्बंधित विभाग श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
उद्देश्य श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करना
लाभार्थी देश के असंगठित श्रमिक
आर्थिक लाभ 2000 रु भत्ता
ई श्रम कार्ड ईकेवाइसी प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट https://eshram.gov.in/

Required Documents For e Shram Card eKYC

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर इत्यादि

ई श्रम कार्ड ईकेवाइसी कैसे करें?

E Shram Card eKYC करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया का अनुसरण करें:-

  • सर्वप्रथम आपको ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको होम पेज पर “Update” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको “Update / Download UAN Card” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगला पेज खुलेगा, इस पेज में आपको UAN Number, Date of Birth एवं Captcha Code दर्ज करके “Generate OTP” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • आपको वह ओटीपी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले वेब पृष्ठ में आपको “Update eKYC” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा एवं सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा, वह ओटीपी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद e Shram Card eKYC Form खुल जाएगा।
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप E Shram Card eKYC पूर्ण कर सकते हो।

नोट: बिना ई श्रम कार्ड ईकेवाइसी के आप भरण पोषण भत्ता योजना का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं।

E Shram Card Helpline Number

यदि आपको ई श्रम ईकेवाइसी करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है तो आप ई श्रम कार्ड के हेल्पलाइन नंबर 14434 पर बात करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हो।

Important Links

Sams On Ovasha is your go-to source for Entertainment News, covering a wide range of exciting industries like Fashion, Lifestyle, Movies, TV Shows, Celebrities, and more.

Leave a Comment